फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान के महत्व पर जवानों ने डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने पीएसी के साथ अनपरा से रेणुसागर तक फ्लैग मार्च निकालकर शांति पूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे अनपरा कोतवाल शैलेष राय ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो और कानून व्यवस्था बनी रही। इस दौरान फ्लैग मार्च अनपरा से शुरू होकर रेणुसागर आवासीय परिसर तक का जारी रहा। पुलिस व पीएसी के जवान अनपरा बाजार, सिनेमा रोड, व्यकटमोड़ आदि स्थानों का भ्रमण कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जहां प्रेरित किया वहीं नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भी आश्वास्त किया। कुमार संतोष ने लोगों से निर्भय होकर वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने वोट की कीमत को पहचाना होगा। एक वोट से क्या बदलाव हो सकता है इसकी भी जानकारी दी गई। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान का कितना महत्व है पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें