फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 85 मिनी, 15 को गुंडा एक्ट में किया निरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर ऊर्जांचल में सरगर्मी बढ़ गई है। फोर्स ने जहां ऊर्जांचल में डेरा डालना शुरू कर दिया है वहीं पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान को संपन्न कराने के लिए 85 मिनी गुंडा एक्ट व 15 गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है।
लोकसभा चुनाव के लिए सिदहवा से रेहटा गांव के बीच छह मतदान केंद्रों पर 70 बूथ बनाए गए हैं। ग्राम रेहटा के बूथ को वनेर्बुल (मतदाताओं को रोकने) बूथ घोषित किया गया है। दुर्गम इलाकों में मतदान केंद्र होने से ग्राम सिदहवां, मेडऱदह, बड़हरा, जोगेंद्रा, खजुरा, रणहोर, लोझरा को क्रिटिकल बूथ घोषित किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु दो कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अनपरा परिक्षेत्र में तैनात रहेंगे। सोमवार की शाम उड़ीसा से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अनपरा पहुंच गए हैं। बाहर से आ रहे फोर्स को ठहराने के लिए अवधूत महाविद्यालय, रामलखन इंटर कालेज, सुभाष बालिका व इंटर कालेज, जीआईसी अनपरा व डीएवी ककरी को सुरक्षित कर लिया गया है। मध्य प्रदेश सीमा स्थित दुल्लापाथर बैरियर पर अनवरत जांच चल रही है। जिसमें तीन मजिस्ट्रेट व तीन सब इंस्पेक्टर समेत 12 सिपाही बार्डर पर तैनात हैं।
विज्ञापन

तीन शिफ्ट में सीमा पर नजर रखी जा रही है। अनपरा थाना प्रभारी शैलेष राय ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 758 लोगों को शांतिभंग के आरोप में जहां पाबंद किया गया है वहीं 85 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 15 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर किया गया है। अनपरा परिक्षेत्र के 172 असलहों में से 30 को छोड़कर शेष 142 जमा करा लिया गया है। बाहरी व्यक्तियों के 59 असलहों को भी जमा कराया गया है। अनपरा परिक्षेत्र में 55 वारंटियों में से 25 को गिरफ्तार किया गया है, शेष न्यायालय में उपस्थित हो चुके हैं। आबकारी अधिनियम के तहत 33 मुकदमें कायम कर 415 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत सात मुकदमें पंजीकृत कर 14 किलो गाजा बरामद किया गया है। आम्र्स एक्ट में एक तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मोटर अधिनियम के तहत 92 वाहनों का चालान कर 96 हजार 600 रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें