सोनभद्र। जिले के प्रत्येक परिवार में वोटर डायरी (मतदान निर्देशिका) वितरित करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। वोटर डायरी में मतदाताओं केे वोट डालने से संबंधित सारी जानकारी रहेगी। इसका वितरण समस्त बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा। वोटर डायरी सभी तहसीलों पर भेजने की तैयारियां तेज कर दी गई है।
बताते चले कि राबर्ट्सगंज संसदीय सीट पर भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला घोरावल विधान सभा क्षेत्र के 370743 मतदाता, राबर्ट्र्सगंज विस क्षेत्र में 329183 वोटर, ओबरा विस के 313620 मतदाता, दुद्धी विस क्षेत्र के 311444 मतदाता और चकिया विधान सभा क्षेत्र के 367518 मतदाता 1895 मतदेय स्थलों पर मतदान करके करेंगे। इस बार जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक परिवार में वोटर डायरी (मतदान निर्देशिका) वितरित कराया जाएगा। डायरी में मतदान वोट डालने के लिए क्या-क्या लेकर पीठासीन अधिकारी के पास जाए, मतदान को प्रभावित करने वालों के बारे में किसको सूचित करेें आदि जानकारियां होगी। मतदान निर्देशिका को सभी तहसीलों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि मतदान शुरू होने से पूर्व सभी परिवारों को डायरी मुहैया कराई जा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी एसडीएम को बीएलओ के माध्यम से वोटर डायरी प्रत्येक परिवार तक पहुंचवाने के लिए निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहार सिंह ने कहा कि करीब पौने चार लाख वोटर डायरी वितरित कराई जाएगी।