फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार कामयाबी का श्रेय श्रमवीरों को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरौली। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में बुधवार शाम आयोजित मई दिवस पर खनिकों का अभिनंदन किया गया।
कंपनी के सीएमडी पीके सिन्हा ने कहा कि सौ मिलियन टन कोयला उत्पादन कर कंपनी कोल इंडिया की तीसरी कंपनी बनी तो इसका श्रेय श्रमवीरों को जाता है। कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अपने कोयला उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य पूरा करने के साथ एनसीएल 100 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण करने वाली कोल इंडिया परिवार की तीसरी कंपनी बन गई है। सिन्हा ने एनसीएल प्रबंधन एवं श्रमिक संघों के बीच के शानदार तालमेल को एनसीएल की तरक्की का राज बताया और कहा कि चिलचिलाती धूप हो या कड़ाके की ठंड एनसीएल के खनिक हर प्राकृतिक बाधा के बीच अपनी मेहनत से देश की प्रगति में योगदान दे रहें है। कंपनी के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय ने सुरक्षा और एनसीएल परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना कंपनी के लिए सर्वोपरि बताया। उन्होंने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं में कोयले के योगदान को रेखांकित करते हुए कंपनी के मौजूदा आधारभूत ढांचे के अधिकतम समुचित उपयोग ओएमएस को बेहतर करने और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। जानी मानी बॉलीवुड गायिका रितु पाठक और उनकी टीम के कलाकारों ने गीत संगीत की अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह की भव्यता बढ़ा दी। कार्यक्रम में एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि तथा कंपनी मुख्यालय व कोयला क्षेत्रों से एनसीएल परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शकों ने समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नये उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने पर जोर
सिंगरौली। एनसीएल के निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद ने कहा कि साल दर साल लक्ष्य प्राप्ति करने की एनसीएल की महारत के चलते ही वर्ष 2019.20 के लिए कंपनी को 106.50 मिलियन टन के और भी बड़ेे कोयला उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने खनिकों की लगन एवं मेहनत के बल पर एनसीएल परिवार इन लक्ष्यों को भी आसानी से हासिल करेगा। इस अवसर पर निदेशक वित्त एवं कार्मिक एनएन ठाकुर ने खनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए आवास नवीनीकरण, एकैंटीन, रेस्ट शेल्टर, क्लब, शिक्षा, चिकित्सा, चिल्ड्रेन पार्क जैसे क्षेत्रों में कंपनी द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों की तफसील से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें