फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने दीपचंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। वन रेंज कार्यालय के विश्राम गृह में उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा के साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विमर्श किया गया। बैठक के बाद संघ के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन मजबूत रहेगा तो अधिकारी उनका शोषण नहीं कर पाएंगे। यह भी कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान करने के लिए संगठन लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर पदाधिकारी व सदस्यगण के समक्ष अध्यक्ष दीपचंद ने पूर्व कार्यकारिणी की समीक्षा प्रस्तुत की। वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी के रूप में ओबरा वन प्रभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष दीपचंद यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार शर्मा को संघ का संरक्षक, दिवाकर दूबे को उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश सिंह को मंत्री, शिव कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, राजेश सोनकर को संयुक्त मंत्री, दिलीप सिंह व कमला शंकर मिश्र को संगठन मंत्री, अनिल कुमार, पंकज सिंह व विजेंद्र प्रताप सिंह को प्रचार मंत्री, जबकि श्यामनारायण यादव को संप्रेक्षक का जिम्मा दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वन प्रभाग रेणुकूट के विभिन्न रेंजों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें