सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजी कालेज राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को मुख एवं दंत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किंग्स जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ की मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा सिंह ने कहा कि ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. विभा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख, दांत में होने वाले रोग और कैंसर के बारे में बताते हुए बचाव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रख कर रोग से बचा जा सकता है। छात्राएं अपने परिजन और आसपास के लोगों को भी रोग के बचाव के बारे में जागरूक करें। महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. वी सिंह, शिवधारी शरण राय, भइयालाल, प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह, महाविद्यालय की ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरूणेंद्र संदल, डॉ. अनुग्रह आदि मौजूद रहे।