फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लंबित मांगों को पूर्ण करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने विरोध प्रदर्शन किया। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी। फार्मासिस्टों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर कामकाज किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली कर रही है। इसलिए संगठन के आह्वान पर प्रदेश भर के राजकीय चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, कारागार आदि के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट पांच दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मांगें पूर्ण न होने पर छह और सात दिसंबर को 2 घंटे कार्य बहिष्कार, 8 दिसंबर को द्वितीय शनिवार को सामूहिक उपभोग और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन मेें परशुराम पांडेय, विनय अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अजय सिंह, शैलेश प्रजापति, अनिल, अनुराग पांडेय, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें