सोनभद्र। हरिश्चंद्र महाविद्यालय गौरा सिन्हा कचनरवा में सप्ताह भर से चल रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन शनिवार को हो गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
संस्कृति रक्षक प्रमुख काशी प्रांत दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि संघ वनवासी क्षेत्र में समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने वनवासियों के साथ मिलकर बहुत से ऐसे कार्य किए जो स्मरणीय है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनवासी क्षेत्र में बच्चों के विकास के लिए प्रकल्प की स्थापना की है। इसमें पढ़कर बच्चे नए आयामों को प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि संघ की शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवक हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र को उत्तरोत्तर विकास की दिशा में ले जाता है। नीरज, नितिन, बालेश्वर चौरसिया, सतीश, ओमप्रकाश, महाविद्यालय के प्रबंधक शिवनारायण गुप्त मौजूद रहे।