विंढमगज (सोनभद्र)। गंगा की सफाई के लिए आमरण अनशन के दौरान हरिद्वार में स्वामी सानंद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार की रात क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में शोक सभा हुई। यहां कैंडिल जलाकर सानंद को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मंदिर के पुजारी नंदू तिवारी ने कहा कि प्रो. जीडी अग्रवाल (सानंद) का निधन सरकार की नाकामियों का नतीजा है। अशोक जायसवाल ने कहा कि सानंद ने जिले के लिए काफी कुछ किया है। उनके निधन से गहरा दु:ख पहुंचा है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि गंगा की अविरलता के लिए संघर्ष करने वाले सानंद को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। क्षेत्र के लोग प्रो. जीडी अग्रवाल के निधन से दुखी हैं। श्रद्धांजलि सभा में मूडीसेमर, धरतीडोलवा, बुटबेढ़वा, सलैयाडीह, हरनाकछार सहित छह से अधिक गांव के लोग शामिल थे। सन क्लब सोसायटी की शोक सभा गांधी पार्क में हुई। गांधी प्रतिमा के सामने सोसायटी के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रोफेसर अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। यहां राज कपूर, रमेश चंद, प्रभात कुमार, अक्षेवर केसरी, किशोर पटवा, नंद किशोर गुप्ता, विकास जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, संजीत गुप्ता, अजय गुप्ता, शांति देवी, प्रमिला देवी, कुसुम देवी, लीलावती देवी, संध्या देवी, कंचन कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रेखा कुमारी, शशि कुमारी, सुमन कुमारी, प्रेमशिला देवी मौजूद रहीं।
...................
दुद्धी। ऋषिकेश (हरिद्वार) में स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के निधन पर शुक्रवार को पीडब्लूडी परिसर, दुद्धी सिविल बार सभागार में शोक सभा हुई। यहां दो मिनट का मौन रखा गया। बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास में भी उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान अवधनारायण यादव, सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, दयाशंकर मौर्या, संतोष कुमार, लोकेश चंद्र, कृपाशंकर, रामचंद्र, सुभेष प्रसाद गुप्ता, हरि प्रसाद मौजूद रहे।