अनपरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल, गैस व गिट्टी बालू के बढ़ रहे दामों के खिलाफ अनपरा बाजार में पदयात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक रखकर महंगाई विरोधी गाने गाये।
ओबरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की मूल्यों में लगातार वृद्धि ने महंगाई के ग्राफ को निरंतर बढ़ा रहा है। महंगाई से किसान, व्यापारी, मजदूर सभी वर्ग त्रस्त है। यदि इसी तरह महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती रही तो आने वाले समय में क्या हाल होगा इसको लेकर अभी से चिंतित नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि गिट्टी बालू सस्ता होगा के नारे लगाने वाली भाजपा सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। गिट्टी बालू के आसमान छूते रेट ने गरीबों को अपना घर बनाने से रोक दिया है। इस दौरान अनपरा बाजार अग्रवाल धर्मशाला से सिनेमा रोड तक पदयात्रा निकाली गई तथा केन्द्र सरकार को जमकर कोसा गया। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने बाइक को ठेले पर रखकर महंगाई विरोधी गाने भी गाये। प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रशांत सिंह, जुल्फिकार अली ने पेट्रो मूल्य वृद्धि पर पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर गैवी नाथ यादव, नागेन्द्र यदुवंशी, श्रवण यादव, विनीत जायसवाल, राजनाथ, विष्णु, अयुब खान नायला, युनूस खान, मोतीलाल, यादव, शिनान्द यादव, आकाश यादव, अर्जुन, महेन्द्र मनीष सिंह, बिजेन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, जलालुददीन आदि रहे।