फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली के जरिए कुपोषण मुक्त समाज का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राष्ट्रीय पोषण माह के 20वें दिन गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली तैयार किया। ग्राम खजुरी में जीवन ज्योति प्रेरणा संकुल संघ के कार्यालय में बीआरपी सोनी देवी के नेतृत्व में समूह की सैकड़ो महिलाओं ने संकुल संघ के कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। बच्चों, लड़कियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करने से महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास हुआ एवं बेहतर रंगोली बनाने वाले महिलाओं को संकुल संघ के अध्यक्ष ममता देवी ने पुरस्कृत भी किया। पुरस्कृत होने से महिलाएं काफी उत्साहित दिखा। इस दौरान सीताराम कुमार, उपेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, सोनी देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें