फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था से भड़के गार्ड, कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क । स्थानीय निजी कंपनी में सुरक्षा की ड्यूटी करने वाले गार्डों ने मंगलवार की सुबह दुर्व्यवस्था व मानदेय में कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया। गार्डों ने कंपनी गेट के सामने नारेबाजी भी की। अधिकारियों ने गार्डों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

चुर्क स्थित निजी कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात सिक्योरिटी इंटेलीजेंट सर्विस के जवानों ने मंगलवार की सुबह सात बजे ड्यूटी का बहिष्कार कर परियोजना के मुख्य गेट पर जमा हो गए। गार्डों ने सुरक्षा की प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मानदेय दिए जाने में कमीशन लेने की भी बात कही। उनका कहना था कि विगत कई माह से सिक्योरिटी कंपनी के लोगों द्वारा गार्डों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और काम के बदले में उन्हें पूरी मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। कमीशन के नाम पर मजदूरी को कुछ हिस्सा काट लिया जा रहा है। लिहाजा उन्हें तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह भी बताया कि गार्डों ने पूर्व में निजी परियोजना कंपनी के कर्नल को लिखित सूचना दी थी लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। गार्डों के लामबंद होकर ड्यूटी बहिष्कार करने और नारेबाजी करने की सूचना मिलते ही निजी परियोजना के कई अधिकारी उनके पास पहुंचे। करीब एक घंटे चली वार्ता के दौरान अधिकारियों ने गार्डों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। सुरक्षा गार्ड गनेश, अरुण, राकेश कुमार, विजय, जगदीश, जनक प्रसाद, कमलेश पांडेय, मनोज धर दूबे, राजेश, राकेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें