फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर तबके को न्याय दिलाना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्र के धरसड़ा स्थित आरपीपीजी कालेज में मंगलवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि प्राधिकरण के सचिव एसीजेएम सुनील सिंह मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर तबके के लोगों को समान रूप से न्याय उपलब्ध कराना प्राधिकरण का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कालेजों में रैंगिंग की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीनियर छात्र-छात्राओं को अपने जूनियर्स के साथ मित्रवत और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। जूनियर्स को भी सीनियर्स का सम्मान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विकास पांडे ने कहा कि सुशिक्षित और साधन संपन्न व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए जागरूक हैं और उसे प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं लेकिन समाज के कमजोर तबकों, निरक्षरों, निर्धनों को आसानी से अधिकार और न्याय नहीं मिल पाता है। उन्हें न्याय के समान अवसर उपलब्ध कराना प्राधिकरण का मूल उद्देश्य है। मुख्य वक्ता राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना होगा। महिलाओं को खासतौर पर विधिक रूप से साक्षर होना जरूरी है। अध्यक्षता अधिवक्ता रामनिवास शुक्ला, आभार कालेज प्रबंधक जवाहर प्रसाद दूबे ने किया। संचालन प्राचार्य डॉ. नागेश पांडे ने किया। यहां उमेश मिश्रा, नवल किशोर दूबे, अनुराग पांडे, अमरेश चंद्र, शिवशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें