फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में गिरा ब्लास्टिंग का पत्थर, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के जुलगूल माईंस में नियमों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग की जा रही है। सोमवार को हुई अनियंत्रित ब्लास्टिंग के चलते पत्थर के कई टुकड़े कोठा टोला स्थित बस्ती और उनके मकान पर जा गिरे। संयोग ही था कि कोई चपेट में नहीं आया। इससे देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं खफा लोगों ने डाला-ओबरा मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए, इसको लेकर बस्ती के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

बुद्धिसागर ने बताया की ब्लास्टिंग का पत्थर बारिश की तरह उनके छत के उपर बरस रहा था। पांच महीने पहले भी तेज ब्लास्टिंग के चलते उनके मकान पर पत्थर गिरे थे, जिससे कई सामान छतिग्रस्त हो गए थे। बिंदा देवी ने बताया कि उनके घर के आंगन से होते हुए पत्थर का टुकड़ा कमरे के अंदर दरवाजे पर लगे पर्दे को फाड़ते हुए बेड पर जा गिरा। वहां छोटा बच्चा सोया था। संयोग अच्छा था कि बच्चा बच गया। बताते चलें कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में जहा 10 दिनों से सुरक्षा को लेकर विफोटक आपूर्ति बंद है। वहीं अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी कर तेज गति से ब्लास्टिंग कराई जा रही है। रहवासियों का कहना था कि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वह लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें