सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी में सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने फलदार पौधे लगाए। विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति छाया, फूल और फल देने वाले पौधरोपण करता है वह अपने पितरों को पापों से तारता है। इसलिए पौध लगाना अत्यंत लाभदायक है। वृक्ष जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बनडाइ-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदलते हैं। पेड़ों की पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनती है और स्वादिष्ट फल प्राप्त होते है। इनके छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं। संतोष शुक्ला, सुनील सिंह, गौरव शुक्ला, संजू तिवारी, रजनीश रघुवंशी, विनोद पटेल, राजेश चौबे, मानष तिवारी, अंकुर जैन, सुनील सिंह, पिंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।