फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के सिरसिया ठकुराई गांव के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अब तक कर्जमाफी न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में सिरसिया ठकुराई गांव के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने कहा कि यूपी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी योजना चलाया है लेकिन क्षेत्र के तमाम किसानों को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। किसान बैंकों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से निराशा हाथ लग रही है। बैंक के शाखा प्रबंधक यह कहकर लौटा देते हैं कि जिन लोगों की लिस्ट ऋण माफी के लिए आई है, उसमें गांव के तमाम लोगों का नाम नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ईश्वर देव, बल्लर, कमलावती, लालता, गुलाब यादव, बच्चन यादव, नंदलाल, हीरालाल, हीरामनी, राम प्रवेश यादव, गिरजा प्रसाद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें