म्योरपुर। वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद सोमवार को पुलिस ने लिलासी गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे की अगुवाई में पुलिस ने जन चौपाल लगाई। यहां भूमि विवाद संबंधित मामले सामने आए। पुलिस ने सभी पक्षों की सहमति के बाद उसके समाधान का प्रयास किया। पुलिस ने बिजली, सड़क व पानी समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी लोगों से समस्याओं को जाना। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस भी स्तर की समस्या है उसका समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अलावा अशांति फैलाने वाले लोगों पर भी नजर रखने की बात कही। कार्यक्रम में एसआई रूपेश सिंह के अलावा तमाम पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।