फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आई डिवाइडर पर खड़ी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (डाला)। पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर गुरुवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर खड़ी पार्वतिया देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में महिला ने उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला की निवासी पार्वतिया देवी पत्नी जोखन किसी काम से गुरुवार की सुबह डाला बाजार आई थी। वह सड़क पार करने जा रही थी, तभी कुछ वाहन गुजरने लगे। इस पर वह डिवाइडर पर ही वाहनों के जाने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान तेलगुड़वा की तरह से डाला आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव लेकर वापस लौट और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें