फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक पथ संचलन कर किया नववर्ष का घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ शुरू हुए हिंदू नव संवत्सर पर रविवार को विविध आयोजन हुए। राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन किया। हाइडिल कालोनी से शुरू हुआ पथ संचलन महिला थाना, बढ़ौली चौक होते हुए वापस हाइडिल मैदान पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अंसख्य दीप जलाकर अखंड भारत का लोगों ने संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सह प्रांत संघ चालक अंगराज सिंह और अध्यक्षता कर रहे जिला संघ चालक शिवशंकर ने हिंदू नववर्ष और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से जुड़े इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। कहा कि प्रतिपदा के दिन ही डा. केशवराव बलिराम हेडगवार और झूलेलाल का जन्म हुआ था। इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की, भगवान राम का राज्याभिषेक भी हुआ था। संचालन जिला कार्यवाह नंदलाल शुक्ला ने किया। संचालन जिला शारीरिक प्रमुख पंकज पंाडेय, सह विभाग प्रचारक जगदीश, हर्ष, संतोष चौबे, नीरज सिंह ने किया। बभनी: हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर इलाके में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाली। जय श्रीराम के नारे के साथ आकर्षक पथ संचलन किया गया। इसमें राम-सीता, हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बभनी, चपकी, बैना, पोखरा के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। हाथ में भगवा झंडा, सिर पर भगवा टोपी गले मे जय श्री राम की पट्टी और जय श्री राम के नारे के साथ वाहन जुलूस निकालकर भी नए साल की बधाई दी गई। भ्रमण के बाद शोभायात्रा सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी पहुंची। संस्थान के अध्यक्ष राम पाठक, कृष्णगोपाल, जिला प्रचारक दिवाकर चौबे आदि मौजूद रहे। डाला: नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल की तरफ से रामलीला मैदान में 1008 दीप जलाकर अखंड भारत का चित्रण किया। मुख्य अतिथि संघ के बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र वरनवाल ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का महत्व बताया। संचालन अखिलेश पांडेय ने किया। दुद्धी:आरएसएस के पदाधिकारियों, सदस्यों ने रामलीला मैदान पर एकत्रित होकर एक दूसरे को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामना दी। उधर, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकताओं द्वारा पूरे नगर में भगवा ध्वज लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें