फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एनसीआर के गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में सोमवार की रात एनसीआर के गार्ड एसयू कुरैशी (53) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उन्हें जगाने गए केयरटेकर ने कुरैशी को मृत हाल में पाया। रेलवे के डॉक्टर देव कुमार ने जाकर देखा और मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद निवासी एनसीआर के गार्ड एसयू कुरैशी रेलवे में गार्ड थे। सोमवार की रात वे इलाहाबाद पैसेंजर इलाहाबाद से करीब दो बजे चोपन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद वे स्टेशन के पीछे बने रनिंग रूम में सोने चले गए। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे केयर टेकर उन्हें जगाने के लिए रनिंग रूम में गया। वहां काफी हिलाने-डुलाने के बाद भी जब कुरैशी नहीं उठे तो केयर टेकर ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी। फिर प्रभारी मंडल यातायात प्रबंधक सौरभ कटारिया व रेलवे के डॉक्टर देव कुमार अधिकारियों, कर्मचरियों के साथ रनिंग रूम में पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कुुरैशी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी है। साथ ही रेलवे पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कुरैशी को मंगलवार की सुबह नौ बजे सीसीबी पैसेंजर लेकर जाना था। अचानक उनकी मौत होने से पैसेंजर ट्रेन को गार्ड विकास कुमार लेकर गए। प्रभारी डीटीएम सौरभ और डॉक्टर देव ने बताया कि प्रथमदृष्टया कुरैशी की मौत हार्टअटैक होने से हुई प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें