फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना निर्माण के खिलाफ छात्रों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। डिग्री कालेज गेट पर शुक्रवार को छात्रों ने छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में तापीय परियोजना प्रबंधन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी की और कालेज परिसर में थाना भवन का निर्माण कराने पर असंतोष जाहिर किया। चेताया कि थाना का निर्माण दूसरे जगह नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा में छात्रनेता अखिलेश यादव ने कहा कि ओबरा परियोजना प्रबंधन की तानशाही की भेंट महाविद्यालय का शैक्षिक वातारण को नहीं चढ़ने दिया जायेगा। प्रबंधन की प्रतिक्रिया विद्यार्थियों के भविष्य को खराब करने की दिशा की ओर है। परियोजना की बंजर पड़ी तमाम भूमि पर थाना निर्माण की अनुमति देने की बजाय मनमाने तरीके से कालेज परिसर की जमीन का चयन कर देना निंदनीय है। शुभम सिहं पटेल ने कहा कि परियोजना प्रशासन शासन और प्रशासन को गुमराह कर रहा है। छात्रावास के समीप थाने का निर्माण किया जाना अनुचित है। परियोजना प्रशासन शिक्षा स्तर को अपना शिकार बनाकर नये आयामों को सिमित करने की गंदी साजिश कर रहा है, ताकि आगामी समयावधि पर कॉलेज में कोर्स एवं व्यवस्थाओं को न बढ़ाया जा सके। प्रदर्शन में राहुल दूबे, रितेश जायसवाल, आदित्य, सौरभ चतुर्वेदी, दीपांकर, प्रेम सागर, दिनेश चंद पटेल, राजेश कुमार, आकाश गुप्ता, रामबली यादव, करीमुल, साहिल, शिवम शर्मा, श्यामू पाल, पमेंद्र कुमार, निहाल केशरी, शुभम मिश्रा, सुखलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें