वैनी। नगवां ब्लॉक के सेमरिया ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शौचालयों समेत अन्य कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। गांव के समीर यादव, रामबदन ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में 143 शौचालय का एमआईएस हो गया है। महज 40 से 45 लोगों को ही मैटेरियल देकर शौचालय बनवाया जा रहा है। शेष लोगों को आज कल कहकर टाला जा रहा है। राजाराम, सुरेश ने बताया कि ग्राम प्रधान शौचालय के लिए ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली से स्वच्छ मिशन कार्यक्रम फेल हो रहा है। नारद एवं महेंद्र ने आरोप लगाया कि रजालाखन के चबुतरे के प्लास्टर में ही करीब डेढ लाख रुपये खर्च कर दिया गया। हैंडपंपों की मरम्मत और नाली के निर्माण के नाम पर भी अनियमिता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में रमेश, रघुवीर, शिवनारायण, मिथिलेश, बाबूलाल, हरिहर, सुरेश, समीर, रामा, शिवम, रामबदन मौजूद रहे।