चोपन/ दुद्धी। नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुधवार को चोपन में रैन बसेरा खोला गया। इसके अलावा दुद्धी में ठंड से बचाव के लिए अलाव का प्रबंध किया गया है। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस किया है।
शासन के निर्देशानुसार चोपन क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों तथा सामान्य व्यक्तियों के लिए नगर पंचायत की ओर से चोपन बैरियर पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने बुधवार को फीता काट कर रैन बसेरा का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रैन बसेरा का उपयोग कहीं का कोई भी व्यक्ति कर सकता है। यह 24 घंटे खुला रहेगा, यहां पर रजाई और गद्दा का इंतजाम किया गया है। जिससे किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो सके। बताया कि रैन बसेरा में नगर पंचायत के कर्मचारी तैनाती भी की गई है। जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो रूकने वाले लोग नगर पंचायत को सूचित करें। इस मौके पर जीतू सिंह, मनीष सिंह, कुशल सिंह, विनीत शर्मा, बाबूलाल, श्रीप्रकाश दुबे, मंसूर आलम, सर्वजीत यादव, रोबिन, मोनू आदि मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक-नगर के प्रमुख स्थानों पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि द्वारा अलाव जलवाए जाने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के बस स्टैंड, तहसील तिराहा, कचहरी, मां काली मंदिर मोड़, म्योरपुर मोड़, अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य चट्टी-चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।