फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50497 परीक्षार्थी लेंगे बोर्ड परीक्षा में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होते हुए विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर धड़कन तेज हो गई है। इस बार जिले में 50497 विद्यार्थी इम्तिहान देंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में करीब डेढ़ हजार की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक परीक्षा केन्द्र का निर्धारण नहीं हो पाया है। इसके चलते किस विद्यालय का परीक्षा केंद्र कहां निर्धारित होगा, इसको लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल में 20526 और इंटर परीक्षा के लिए 20971 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे, इसको लेकर अभी से कवायद भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक परीक्षा केंद्र निर्धारित होने से परीक्षार्थियों में बेचैनी बनी हुई है। बता दें कि जिले की भौगोलिक सीमा काफी दुरूह है। इस लिहाज से भी अभिभावकों और विद्यार्थियों में परीक्षा केंद्रों की दूरी तथा आवागमन की स्थिति को लेकर बेचैनी बनी रहती है। उधर, डीआईओएस राजशेखर सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। तीस नवंबर तक केंद्र निर्धारित कर दिए जाएंगे। जिले में विद्यार्थियों की संख्या में आई कमी के लिए शिक्षकों की कमी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें