फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मेरठ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठी-चार्ज की घटना के विरोध में यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर में वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभ ावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीएन पांडेय एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीआर यादव ने कहा कि मेरठ में अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में एमपी मिश्र, प्रभाकर राम पाठक, रमेश देव पांडेय, ओपी पाठक, ठाकुर प्रसाद यादव, रमेश राम पाठक, अतुल पटेल, श्रीनिवास मिश्र, वंशराज गोंड़, आरएस चौधरी, अखिलेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, अंजनी चौबे, सुधीनारायण देव पांडेय, अविनाश चौबे, जीएस राय, पवन मिश्रा, रवि प्रकाश त्रिपाठी, शिवजी राय, रमेश चौबे, विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह, कमलेेश पांडेय, रामसागर शर्मा, अरुण कुमार शुक्ल, रसीद अहमद, सत्यप्रकाश तिवारी, सत्यारमण तिवारी, रामानंद सिंह, सुरेंद्र चौरसिया,शारदा मौर्या, डीके मौर्या, रमेश वर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने घटना की निंदा की। अशोक कुमार श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय, उमापति पांडेय, राजेश देव पांडेय, अखिलेश दत्त मिश्रा, पवन शर्मा, रमेश केशरी, सुरेन्द्र केशरी, धर्मेन्द्र ओझा आदि शामिल रहे। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक- घोरावल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रयाग दास ने घटना की निंदा की। रामअनुज धर द्विवेदी, महेश यादव, राजेंद्र पाठक, गोपाल सिंह, कन्हैया दुबे, हरि प्रकाश वर्मा, रोशन अली, विजेंद्र सिंह, आदिनाथ मिश्रा आदि शामिल रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक- दुद्धी बार अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि एवं सिविल बार अध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। संतोष कुमार, रामजी पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह, जवाहर लाल अग्रहरि, नंदलाल, आशीष गुप्ता, रामलोचन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें