फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच छह केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले मेें रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली मेें प्राथमिक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों की परीक्षा में 5934 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र एवं कॉपियां खोली जाएंगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, डीएवी सीनियर एकडेमी पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका डिग्री कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा होगी। प्रथम पाली मेें प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा ढ़ाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। प्राथमिक में 2970 परीक्षार्थी एवं उच्च प्राथमिक में 2964 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर एक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक, एक केंद्र व्यवस्थापक और जरूरत के अनुसार परीक्षक तैनात किए गए है। शनिवार को केेंद्रों पर डेस्क स्लिप भी चस्पा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात है। मजिस्ट्रेटों की देखरेख मेें प्रश्न पत्र और कॉपियों का बंडल खोलकर परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। उधर पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केेंद्रों पर आवश्यकतानुसार फोर्स तैनात की गई है। परीक्षा केंद्र से सौ मीटर की परिधि में कोई व्यक्ति खड़ा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें