फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने ऊर्जा मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से सपाजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सपाजन ने शनिवार को विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के समीप सपाजन ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब कटौती बंद नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। विस चुनाव के पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर सोनभद्र को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद रात्रि में भी मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं की जा रही है। सुरेश अग्रहरि और चंदन केशरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा अपने वादों को भूल गई है। कहा कि जिले में बिजली पैदा होती है, फिर भी यहां के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा। कहा कि बिजली विभाग मनमाने ढंग से बिजली काटकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। सुरेंद्र केशरी, वृजभूषण मौर्य, सकिल, मनोज केशरी, संतोष गुप्ता, गोपाल मौर्य, मुकेश यादव, हरिदास अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें