फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5011 किसानों को मिलेगा ऋण माफी का प्रमाणा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 5011 किसानों को मंगलवार को हरेसवानंद पब्लिक स्कूल में ऋणमाफी का प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय चयनित किसानों को प्रमाणपत्र देंगी। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार समीक्षा कर रहा है। सोमवार को अफसर लगातार कार्यक्रम को लेकर अधीनस्थों को दिशानिर्देश देते नजर आए। वहीं हरसेवानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधक भी अपने स्तर से व्यवस्था में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

चुर्क स्थित हरसेवानंद पब्लिक मंगलवार को प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय के साथ भाजपा नेता और अफसर किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। किसानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए पांच जोनल और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सोमवार की बाद दोपहर डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह, सहित अन्य अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। किस तहसील के किसानों को कहां बैठाना है इसके बारे में रिहर्सल करवाया गया। कार्यक्रम स्थल पर तैनात सीओ और थाना प्रभारियों को बिंदुवार व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए। शिक्षा विभाग के कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों ने ब्लॉक के हिसाब से किसानों के बैठने के लिए नंबर लगाते दिखे। विद्यालय के बीच में कई जगहों पर अस्थायी रूप से शौचालय का भी निर्माण कराया गया है। देर शाम तक फसल ऋण मोचन प्रमाण- पत्र प्रदान करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोचन प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम को पांच जोन व 25 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टरों के तहत 50-50 की संख्या के आधार पर वितरण अधिकारी व सहायक वितरण अधिकारी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह सेक्टर अधिकारी किसानों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से प्रमाण पत्र दिलाने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट वाहनों से किसानों को उनके घरों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें