फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे बाद नगवां के 75 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के दुबेपुर सब स्टेशन से जुड़े 75 गांवों में 40 घंटे बाद मंगलवार की देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बता दें कि नगवां ब्लॉक क्षेत्र के दुबेपुर सब स्टेशन से जुड़े तेलाड़ी, पौनी, वैनी, नगांव, सोनबरसा, सरईगाढ़, तेनुआ, मांची, नौडिहा, मड़पा, चरगड़ा समेत 75 गांवों में सोमवार को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मांची और रायपुर थाना, सुअरसोत और सरईगाढ़ चौकी, वैनी और खलियारी अस्पताल के साथ ही नगवां ब्लॉक कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित हो गया था। जेई महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दुबेपुर फीडर में बिजौली गांव के पास फाल्ट था, जिसे मंगलवार की देर रात करीब 1:30 बजे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

करमा: घोरावल ब्लॉक क्षेत्र के छह गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। इसकी वजह से करमा थाने का भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा करकोली, गनेशपुर, सिरसिया जेठी, सीताबहार, टेढ़वा और महुअरिया गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। करमा पंप हाउस से पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। बता दें कि बारिश के दौरान तीन दिन पूर्व करमा पंप हाउस के पीछे बिजली का पोल गिर गया है। इसकी वजह से करमा थाने के साथ ही उपरोक्त गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जहां करमा थाने का सरकारी कामकाज प्रभावित है, वहीं बिजली न होने की वजह से ग्रामीणों का मोबाइल भी चार्ज के अभाव में बंद हो गया है। जेई अशोक कुमार और इंद्रजीत ने कहा कि बिजली का पोल और तार बदला जा रहा है। उम्मीद है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें