सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के नवीन मंडी समित परिसर से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी रामश्रय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मिलकर के सब करें पढ़ाई, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे आदि स्लोगन के साथ नारे लगाते रहे। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा शासन के मंशानुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा बच्चों को प्रदान किया जाए। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सरकार ने मुफ्त में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म, पुस्तक देने का निर्देश दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ सिंह पटेल, अशोक सिंह, विमला शंकर त्रिपाठी, खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार, सुनील सिंह, उदय चंद्र राय, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।