फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 लोगों ने दाखिल कर दी उम्मीदवारी

Wed, 07 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर और बभनी ब्लाक के क्षेत्र के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी हैै। कलेक्ट्रेट में आरओ/सीडीओ महेंद्र सिंह की देखरेख में जिला पंचायत के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन किया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट में सीडीओ/आरओ महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी/आरओ राजेंद्र तिवारी की मौजूदगी में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए कई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे। हालांकि कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर फोर्स ने सभी को रोक दिया। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि चतुर्थ चरण में चतरा और घोरावल ब्लाक में होने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मंगलवार को 140 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के नामांकन के तहत जिला पंचायत सदस्य के लिये बुधवार को कुल 38 नामांकन पत्र जमा हुए, जिसमे 31 नामांकन पत्र म्योरपुर विकास खंड से और 07 नामांकन पत्र बभनी विकास खंड से हैं। उधर, म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक 463 नामांकन पत्र जमा किए गए। कई प्रत्याशी जुलूस के शक्ल में नामांकन करने के लिए पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें