फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में हास्टल सुविधा पर काम करे एनटीपीसी

Tue, 06 Oct 2015 10:55 PM IST
संवाददाता शक्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली-सीधी की सांसद रीती पाठक ने एनटीपीसी विंध्याचल के ईडी से मुलाकात कर कई मसलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी परियोजना के समीप स्थित कालेजों में हास्टल सुविधा उपलब्ध कराने जैसे जरूरी मसले पर काम करे। सांसद ने एनटीपीसी द्वारा इलाके के विकास के लिए कराए गए कार्यो को भी सराहा।   
विज्ञापन

सोमवार की शाम एनटीपीसी विंध्याचल पहुंची सांसद ने पावर परियोजना के अतिथि सभागार में प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एसके रॉय समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक किया। ईडी श्री रॉय ने विंध्याचल द्वारा सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (एचआप) राकेश प्रसाद ने सांसद को विंध्याचल परियोजना द्वारा आम लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्यो की जानकारी दी। श्री प्रसाद ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पीने योग्य पानी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और जरूरत के मुताबिक कार्य अनवरत जारी है। श्रीमती पाठक ने अधिकारियों से परियोजना के आस पास संचालित कालेजों में हास्टल उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा।
विज्ञापन


सांसद का कहना था कि कालेजों के उन्नयन स्वरोजगार के प्रशिक्षण में तेजी लाकर शिक्षा व रोजगार को नई दिशा दी जा सकती है। बैठक में परियोजना के महाप्रबंधक (रख रखाव) एके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। अफसरों से मुलाकात के बाद सांसद ने सूर्य भवन अतिथि गृह में पौध रोपण कर पर्यावरण के रक्षा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें