राबर्ट्सगंज में राजकीय बािलका इंटर कॉलेज में रविवार को पॉलीटेक्निक कालेज में प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : सोनभद्र
जिले में रविवार को सात परीक्षा केंद्रों पर पालिटेक्रिक प्रवेश परीक्षा ली गई। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर बारह, दूसरी पाली में ढाई से साढ़े पांच बजे तक इम्तिहान हुआ। पंजीकृत 3754 परीक्षाथियों में 3389 परीक्षा में शामिल हुए। 365 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सातों परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यापक तैनाती की गई थी। जबकि मजिस्ट्रेट के साथ ही सुरक्ष्ाा से जुड़े पुलिस अधिकारी भी परीक्षा केंद्रोें पर चक्रमण कर व्यवस्था पर नजर रखे रहे।
पहली पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच राबट्र्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज, चुर्क रोड स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चुर्क स्थित हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, जय ज्योति इंटर कालेज में परीक्षा शुरू हुई।
सभी जगह सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा हुआ। कड़ी निगरानी के बीच साढ़े आठ बजे उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 3286 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2986 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन सौ को गैरहाजिर पाया गया। दूसरी पाली में महज एक केंद्र जय ज्योति इंटर कालेज में परीक्षा ली गई। यहां पंजीकृत 489 विद्यार्थियों में 424 ने ही इम्तिहान दिया। 65 ने परीक्षा छोड़ दी।
पालिटेक्रिक कालेज के प्राचार्य बृजेंद्र सिंह नोडल अधिकारी के रूप में परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण कर व्यवस्थ्ाा का जायजा लेते रहे। जबकि वहीं जिला कोआर्डिनेटर सुधीर सिंह, यशवंत के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखीं।