मनबढ़ों ने डीजे मालिक को पीटा, केस दर्ज
सोनभद्र। नगर में स्थित होटल में शुक्रवार की रात आई बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने डीजे मालिक अमित केशरी (22) की पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले। अमित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रात करीब 11 बजे कुछ युवकों ने अमित से डीजे बजाने के दबाव देने लगे। समय अधिक होने का हवाला देने के बाद भी युवक नहीं माने। इससे नाराज होकर युवकों ने अमित को पीट दिया। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को हिरासत में ले लिया। घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के दीप नगर निवासी अमित केशरी की तहरीर पर गप्पू और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।