फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 36 विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे अपने विज्ञान मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 36 विद्यार्थी इस बार मंडल स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए शासन ने 10-10 हजार रुपये की धनराशि खाते में भेजी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंडल के बाद राज्य स्तर पर मॉडल प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी अपने नवोन्मेषी विचार (इनोवेटिव आइडिया) प्रस्तुत करते हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। नामांकन करने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये भी प्रदान किए जाते हैं। जिला, मंडल और राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाता है। जिले में इस योजना के तहत 36 विद्यार्थियों को चुना गया है। उन्हें मंडल स्तर पर 28 जुलाई को अपने मॉडलों का प्रदर्शन करना हैं। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि पहली बार इतनी संख्या में जिले के विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चुने गए हैं। उनके खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। छात्र अपने मॉडल बनाने में जुटे हैं। 28 मंडल मुख्यालय पर प्रतियोगिता होगी। इसमें सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर और भदोही के भी विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। जिले के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें