फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार राशन कार्डधारकों को मुफ्त में मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के चलते बुधवार से जिले की कोटे की दुकानों से मुफ्त में कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट अनाज मिलना शुरू हो गया। दुकानों पर पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अनाज वितरित किया गया। डीएसओ समेत अन्य अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण कर वितरण का जायजा लिया। कई दुकानों पर अत्याधिक भीड़ होने से शोसल डिस्टेंस का पूर्णतया पालन नहीं हुआ। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों ने दुकानदारों को शोसल डिस्टेंस का पालन कराने की हिदायत दी। पहले दिन करीब 35 हजार कार्डधारकों को राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोराना वायरस संक्रमण के फैलाव पर रोक के लिए तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में गरीब तबके के लोग आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शासन और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 730 और शहरी क्षेत्र के 63 वितरण प्रणाली की दुकानों पर अंत्योदय योजना के 60558 कार्डधारकों एवं पात्र गृहस्थी योजना के 338560 कार्डधारकों को मुफ्त में प्रति यूनिट पांच किलो राशन देने का कार्य शुरू हुआ। डीएम एस. राजलिंगम ने कोटे की दुकानों पर तैनात प्रर्यवक्षकों की देखरेख में कोटेदारों को वितरण करने का निर्देश दिया है। डीएसओ, बीएसए, सभी सप्लाई इंस्पे्टर, बाट माप निरीक्षक, खंड शिक्षाधिकारी, एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारी दुकानों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। डीएसओ, एआरओ ने राबर्ट्सगंज नगर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को शासन के मंशानुसार वितरण कराने क निर्देश दिए। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि प्रति यूनिट पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है।
धूप में खड़े परेशान हुए लोग
सोनभद्र। वितरण प्रणाली की दुकानों पर बुधवार को मुफ्त में अनाज लेने के लिए कार्डधारकों को लंबी लाइन लगानी पड़ी। कई दुकानों पर घंटों कार्डधारकों को धूप में खड़ा होकर बारी का इंतजार करना पड़ा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश दुकानों पर ई-पॉश मशीनें धीमी गति से चल रही थीं। दुकानों के बाहर साबुन-पानी की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन अधिकांश दुकानों पर धूप से लोगों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

भीड़ देख एएसपी ने जताई नाराजगी
चोपन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की अपील की गई है, लेकिन बुधवार को चोपन थाना क्षेत्र के अधिकांश सस्ते गल्ले की दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। राशन के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाए बगैर लाइन में खड़े लोग बारी का इंतजार करते नजर आए। जुगैल जा रहे एएसपी ओपी सिंह ने चोपन स्थित एक बैंक व एक राशन की दुकान के बाहर भीड़ देख नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष चोपन को सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को कतारबद्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की अपील की। ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें