फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 3.49 करोड़ से सुधरेगी तीन ग्रामीण सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में लंबे समय से क्षतिग्रस्त ग्रामीण क्षेत्र की तीन सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत दो सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। वहीं, एक सड़क की मरम्मत दूसरी योजना से कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक के रणहोर से किरीहवा टोला जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि एक करोड़ 11 लाख से सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसी तरह मकरा से खरवार टोला संपर्क मार्ग का मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत कायाकल्प कराया जाएगा। इसमें 1.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसी तरह एक करोड़ 27 लाख रुपये बभनी ब्लॉक के झोझवा संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अवर अभियंता विष्णु यादव ने बताया कि मकरा और रणहोर में संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें