फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एजीएम बनकर 3.46 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) का एजीएम बनकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 3.46 लाख रुपये ठग लिए। आईआरडीए का डमी खाता बनाकर उससे तीन खातों में यह पैसा मंगाया गया। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चूड़ी गली निवासी संजय कुमार सिंह ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में एचडीएफसी लाइफ में पॉलिसी कराई थी। इसी पॉलिसी को कैंसिल कराने के लिए उन्होंने संपर्क किया। फोन, ईमेल व व्हाट्सएप पर जालसाजों ने खुद को आईआरडीए का एजीएम बताया। पॉलिसी कैंसल कराने के नाम पर उनसे तीन खातों में 3.46 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में रुपये भी वापस नहीं हुए और न ही पॉलिसी कैंसिल की गई। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें