फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कक्षा 6 में दाखिले के लिए आए 3204 आवेदन, अभी 10 दिन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जवाहर नवाेदय विद्यालय की कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अब अभ्यर्थी 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वर्ष 2026 में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक 3204 आवेदन आ चुके हैं। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद संख्या पांच हजार तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
बहुआर स्थित नवोदय विद्यालय में वर्ष 2026 के लिए छठीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पहले 31 जुलाई तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जो अब बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि रविवार तक 3204 आवेदन पत्र आए हैं। इसमें 1757 छात्र और 1447 छात्राएं हैं। सभी आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 13 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें