कांग्रेस 2017 में होने वाले विधानसभा चुुनाव में योग्य प्रत्याशियों की तलाश करने में जुट गई है। इस सिलसिले में शनिवार को बैठक की गई। इसमें हाईकमान की तरफ से भेजे गए राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने आवेदन करने वालों से वार्ता कर उनकी राय जानी।
मीणा ने बताया कि शनिवार को 32 लोगों ने आवेदन दिया है। वे अपनी रिपोर्ट हाईकमान को आवेदन के साथ सौंपेगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में संगठन का काम करने वाला ही प्रत्याशी बनेगा।
इमरति कालोनी में आयोजित प्रेसवार्ता में मीणा ने बताया कि शनिवार को 32 कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की दावेदारी करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें राबर्ट्सगंज से 12, विधानसभा घोरावल से सात, ओबरा से सात तथा दुद्घी से छह लोगों ने आवेदन किया है।
इस दौरान सभी से विचार विमर्श कर उनकी राय भी जानी गई। बताया कि वह आवेदन के साथ अपनी रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे। इसके बाद हाईकमान ही प्रत्याशी तय करेगा। कहा कि इतना तो तय है कि इस बार प्रत्याशी बाहरी नहीं होगा, बल्कि पार्टी का काम करने वाले योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता ही उम्मीदवार होंगे।
कार्यकर्ताओं से मिलने से पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बैठक की गई। इसमें पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में अनिल कुमार सिंह, राजेशपति त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, सुशील पाठक, गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद द्विवेदी, रमेश देव पांडे, भोला गुप्ता, हर प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र खरवार आदि उपस्थित थे।