विंढमगंज। रामनवमी सेवा समिति की बैठक रविवार की रात हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें महावीरी झंडा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
रामनवमी सेवा समिति की निगरानी कर रहे मां काली मंदिर के पुजारी राजू रंजन तिवारी और हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी का गठन भी हुआ। इसमें संरक्षक डॉ. कपूर सिंह, कीशु सिंह व राजेंद्र गुप्ता बने। अध्यक्ष उज्ज्वल केसरी और सह अध्यक्ष अरविंद जायसवाल को बनाया गया। लवकुश चंद्रवंशी, जितेंद्र शर्मा, अमित कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, हर्षित प्रकाश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा हुई। अध्यक्ष उज्जवल केसरी ने कहा कि क्षेत्र में होने वाले रामनवमी जुलूस में ग्राम पंचायत धरतीडोलवा, बुटबेढवा, मुड़ीसेमर, सलैयाडीह से महावीरी झंडा लेकर लोग नवमी के दिन मां काली मंदिर के परिसर में इकट्ठा होंगे। वहीं से जुलूस का शुभारंभ होगा। इसके बाद महावीर झंडा की समुचित व्यवस्था, प्रसाद वितरण, जल वितरण व मुड़ीसेमर तिराहा, सब्जी मंडी तिराहा, सुभाष तिराहा व बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन समेत अन्य जगहों पर प्रशिक्षित कलाकार लाठी का प्रदर्शन करेंगे। रामनवमी के प्रथम दिन से ही पूरे विंढमगंज बाजार को महावीरी झंडा से पाट दिया जाएगा। बैठक में राजकमल मद्धेशिया, प्रकाश राज मद्धेशिया, उज्जवल मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, डीसी मद्धेशिया, उपेंद्र पासवान, शशि चंद्रवंशी, मीशू जायसवाल, गगन दुबे, आकाश सिंह, रबी पटेल, धर्मेंद्र गुप्ता, मुरारी जायसवाल, नंदलाल केशरी, पप्पू गुप्ता मौजूद रहे।