बभनी। ब्लॉक के चपकी उपकेंद्र पर सोमवार को सास बहू सम्मेलन हुआ। इसमें मौजूद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां एएन एम. रत्ना विश्वास ने सास-बहुओं को सरकार की मातृत्व सुरक्षा योजना, एंबुलेंस योजना, टीकाकरण, घरेलू हिंसा सहित जच्चा बच्चा की देखभाल योजना के बारे मे जानकारी दी। चपकी क्षेत्र से महिलाओं ने सास-बहू कार्यक्रम मे भाग लिया। यहां महिलाओं ने संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। कार्यकम के समापन के समय सौ सास बहुओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीपीएम ओम प्रकाश गौतम, इंद्रावती, सरोज देवी, संगीता, फोटेश्वरी, शंकर, विश्वास समेत अन्य मौजूद रहे।