फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लागू, पुलिस-प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर रविवार की शाम तीनों तहसील क्षेत्र मेें फोर्स के साथ एसडीएम, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने बैनर-पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया। राबर्ट्सगंज में सदर एसडीएम जमुना धर चौहान और सीओ अभिषेक सिंह ने बैनरों को हटवाया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में लगी केंद्र व प्रदेश सरकार की होर्डिंगों भी उखाड़ दी गईं। रविवार की शाम को डीएम और एडीएम ने राबर्ट्सगंज बाजार में फ्लैग मार्च किया। शाम को मुख्य चुनाव आयुक्त ने जैसे ही लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की, वैसे ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, मेन चौक, कचहरी तिराहा समेत अन्य जगहों पर एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में नगर पालिका के ईओ प्रदीप गिरि, कोतवाल विपिन तिवारी ने राजनीतिक दलों की होर्डिंग और बैनर-पोस्टर को उखड़वाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बिजली के खंभों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंगों को उखाड़ दिया। उधर, ओबरा और चोपन थाना क्षेत्र में ओबरा सीओ केजी सिंह ने होडिंग और पोस्टरों को हटवाया। घोरावल में कोतवाल शिव कुमार मिश्र, शाहगंज में थानाध्यक्ष भुवनेश्वर देव, पन्नूगंज में सीपी पांडेय ने प्रचार सामग्री हटवाई। विंढमगंज कस्बे में लगी प्रचार सामग्री को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने हटवाया। देर रात सभी थाना क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर, होर्डिंगों के हटाने का काम चलता रहा। जिले में जगह-जगह सत्ता पक्ष के कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं की भी होर्डिंग लगी थी। आचार संहिता लगते ही अधिकारियों ने सभी के होर्डिंग का उखड़वा दिया। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर कई नेता खुद की होर्डिंग को टूटते देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत बोलने की नहीं की। यही हाल रामगढ़, शाहगंज, घोरावल, ओबरा, दुद्धी, रेणुकूट समेत अन्य कस्बों में देखने को मिला।
विज्ञापन


धारा 144 लागू
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिले में पांच जून तक धारा 144 लागू कर दिया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और थाना व चौकी प्रभारियों को धारा 144 का उलघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें