फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकने पर 15 छात्रों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जिला प्रशासन से बगैर परमिशन लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा चौराहे पर रविवार को प्रयागराज जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने 15 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ओबरा चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर शुभम पटेल, दिनेश पटेल, रोहित पटेल, नादिश हसन, राहुल पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, दिलनवाज खान, सचिन पांडेय, अजय चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, अभिषेक मौर्य, रविंद्र कुमार, सोनू, दीपक, राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय के मुताबिक अभियुक्तों ने जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए धारा 144 का उल्लंघन करते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन का पुतला फूंका था। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा को अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें