फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक के महुअरिया गांव में सबमर्सिबल के खराब होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने सबमर्सिबल बनवाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अविलंब पेयजल संकट से निजात न मिलने पर तहसील पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महुअरिया गांव के वार्ड नं 4 में बोरिंग में लगा सबमर्सिबल खराब होने से 20 से 25 परिवारों के घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। उनका आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से खराब सबमर्सिबल की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक बनवाया नहीं गया। कहा डेढ़ माह सबमर्सिबल के खराब होने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को डिब्बे-बाल्टी से दूरदराज में स्थित हैंडंपंपों से पानी लाना पड़ रहा। कहा कि अगर शीघ्र सबमर्सिबल नहीं बना, तो वृहद आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इस दौरान अनूप कुमार ,शशिकांत ,देवनारायण शर्मा ,रामसहाई, मनोज , हीरालाल ,रामफल ,रामवृक्ष, महेंद्र , भगमनिया, रामरती ,देवनारायण ,महेश ,रामकुमार ,अनिल ,दिलेश मौजूद रहे। उधर ग्राम प्रधान रामाशंकर ने ग्रामीणों ने सबमर्सिबल खराब होने की लिखित शिकायत नहीं की है। अगर लिखित शिकायत ग्रामीण करेंगे तो सबमर्सिबल को बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें