शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल की तरफ से लेक पार्क में आयोजित दो दिवसीय शिशिर मेले का रविवार की शाम समापन हुआ। उमंग भवन में आयोजित धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि सभी के प्रयासों के वजह से ही यह आयोजन सफलता के सोपान तक पहुंच सका। टीम विंध्याचल के सभी सदस्यों ने लगन एवं एकजुटता के साथ अपने कार्य को पूर्ण किया।
आयोजन में शिरकत के लिए एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह और संयुक्ता महिला समिति अध्यक्ष किरण सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजशेखरन पद्मकुमार, कमला पद्मकुमार, के के सिंह, आशा सिंह आदि मौजूद रहे।