फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होठो से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर...

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात कलेक्ट्रेट परिसर में गजल संध्या के कार्यक्रम मेें मुंबई से आई गजल गायिका मंजरी ने होठों से छू लो तुम मेरा...समेत अन्य गजल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। गजल सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गजल गायिका मंजरी ने मैं होश मेें था तो उस पर मर गया कैसे, ये नशा मेरे में उतर गया...जब दीप जले आ जाना, जब शाम ढले चले...चांदनी की चांद... समेत अन्य गजल गुनगुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंजरी और एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हम तेरे शहर मेें आए हैं मुसाफिर की तरह...गजल पेश कर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। एडीएम ने चांद सी महबूबा हो मेरी ऐसा मैंने सोचा...गजल सुनाया। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने जाते हो जाने जाना, आखिरी सलाम लेते...समेत अन्य गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कड़ाके की ठंड में देर रात तक लोग गजल सुनने के लिए डटे रहे। डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी किरीट राठोड ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सदर एसडीएम शादाब असलम, डीएसओ राकेश तिवारी, एआरकाओपरेटिव टीएन सिंह, डूडा के परियोजना निदेशक वीके निगम, तहसीलदार विकास पांडेय, दुद्धी एसडीएम रामचंद्र यादव, वीरेंद्र जायसवाल, इं.रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें