फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ लोगों की मधुमेह जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के मंडल 321 ई के मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन प्रभात चतुर्वेदी के पहल पर रविवार को लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्यों द्वारा आयोजित किए गए मधुमेह जागरूकता शिविर में करीब चार सौ लोगों की जांच की गई। इस मौके पर मधुमेह पीड़ितों को खान पान के साथ नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

रविवार को एनटीपीसी के मुख्य गेट ऊर्जा द्वार के समीप डायबिटीज जागरूकता शिविर आयोजन हुआ। इस शिविर में संडे मार्केट में आने वाले एनटीपीसी,एनसीएल खडिय़ा परिसर व आसपास के कई स्थानीय बस्तियों में रहने वाले लगभग 400 लोगों का डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई। जांच कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चला। इस दौरान लायंस क्लब के रीजन चैयरपर्सन लायन केबी मिश्रा ने कहा कि यह चिंताजनक है कि दुनिया में डायबिटीज से ग्रस्त सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं। क्लब के निदेशक नटवर दास अग्रवाल ने कहा कि अनियंत्रित डायबिटीज के कारण कालांतर में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय और किडनी आदि से संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। शिविर के दौरान सभी आगंतुकों को डायबिटीज पर नियंत्रण संबंधित एक पत्रक भी दिया गया। इस अवसर पर जोन चैयरपर्सन लायन आनंद अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओपी बंसल सहित सर्वेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष देशराज अग्रवाल, आरके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें