फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जिला कबड्डी संघ सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को अनपरा सीआईएसएफ मैदान में सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी टीम के खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 45वीं सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता 24 नवम्बर से गाजीपुर में दो दिवसीय आयोजित की गयी है। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए अनपरा आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में सोनभद्र के सीनियर खिलाडिय़ों का चयन किया गया। कैम्प के दौरान 16 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। संदीप गिरी रेनूसागर, नवीन कुमार यादव, रोविन्स कुमार ककरी, राजन कुमार, जितेन्द्र कुमार शक्तिनगर, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र पटेल रार्वसगंज, धर्मेन्द्र वैश्य, सुरेन्द्र वैश्य, आशीष वर्मा औड़ी, प्रमोद यादव द्वितीय काशी मोड़, विकास चौरसिया अनपरा कालोनी खिलाड़ियों का चयन किया गया जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गाजीपुर जायेंगे। जबकि कोच के रूप में महेन्द्र प्रताप यादव व टीम मैनेजर मनीष यादव को चुना गया। खिलाडिय़ों के चयन में एनसीएल के शिवमुनी सिंह व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें