फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन गांव के विकास में नहीं छोड़ेंगे कसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन । क्षेत्र पंचायत चोपन की ब्लाक प्रमुख बबली ने ग्राम पंचायत चोपन के यादव बस्ती से होते हुए शंकर सिंह के घर तक जाने वाली संपर्क मार्ग का शिलान्यास रविवार को किया। उन्होंने कहा कि चोपन गांव चोपन नगर के नजदीक होने के बावजूद कई सुविधाओं से वंचित है। इसके विकास के लिए हर संभव कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि चोपन गांव की सड़क कई वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था में थी। ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उनकी परेशानियों को देखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य जल्द कराने की हिदायत संबंधितों को दी गई है। चोपन गांव के ग्रामीणों से सड़क निर्माण का वायदा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, जीतू सिंह, आमिल बेग, सर्वजीत यादव, अर्जून कुमार, उमेश यादव, रोशन सिंह, मोइज खां व मंसूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें